Thursday, January 15, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद डिवीजन डीआरएम हटाए गए, अन्य पर गिर सकती है गाज

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। फरवरी माह में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद दिल्ली डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक सुखविंदर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। इसे लेकर मंगलवार को आदेश जारी हुए हैं। उनकी जगह पुष्पेष आर त्रिपाठी को दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया है। फिलहाल सुखविंदर सिंह की अगली नियुक्ति को लेकर इस आदेश में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची थी जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में रेल मंत्रालय द्वारा उच्च स्तरीय समिति से जांच करवाई जा रही है। लेकिन यह माना जा रहा था कि हादसे को लेकर दिल्ली मंडल के अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। मंगलवार को दिल्ली के डीआरएम को हटाने के आदेश की प्रमुख वजह बीते दिनों हुए हादसे को ही माना जा रहा है। दिल्ली डीआरएम के पद पर नियुक्त किए गए पुष्पेष आर त्रिपाठी फिलहाल उत्तर-मध्य रेलवे में कार्यरत हैं।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles