राज्यगो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की...

गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय की अध्यक्षता मे गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण की हुई बैठक

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में सदस्य उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग रमाकांत उपाध्याय की अध्यक्षता में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण बैठक हुई। सदस्य ने कहा कि गाय को आर्थिक क्रियाओं से जोड़ा जाये। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाये। जैविक भोजन ने बीमारियों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि बायो गैस प्लांट की स्थापना की जाये। गोमूत्र का प्रयोग यूरिया के स्थान पर किया जाये जिससे किसानों के उर्वरक व्यय में कमी हो सके। उन्होंने सहभागिता योजना पर जोर देते हुए कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। गो संरक्षण में तेजी लायी जाये। गोशालाओं में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखा जाये। खण्ड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्रत्येक गाँव का सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया जाये व उन घरों में बायो गैस प्लांट लगवाए जाएं। प्रत्येक विकास खण्ड में प्रधानों के साथ एक बैठक कर ली जाये। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व अन्य लोगों को गोसेवा का संकल्प दिलाया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मुख्य अतिथि व अन्य उपस्थित लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी व गोसेवक आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -