सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। नगर निगम सोनीपत से मेयर पद के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक स्वर्गीय देवराज दीवान के सुपुत्र कमल दीवान ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करवाया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों व सोनीपत नगर निगमवासियों के साथ हवन यज्ञ में आहुति डालकर कार्यालय का शुभारंभ किया। नामांकन के दौरान उनके साथ सोनीपत से सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, पार्टी सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया, कार्यकारी मेयर राजीव सरोहा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। कमल दीवान के भाई ललित दिवान ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। नामांकन के लिए रोड शो धूमधाम से साईं मंदिर स्थित कार्यालय से शुरू होकर ओल्ड डीसी रोड़, आठ मरला, कच्चे क्वार्टर, सुभाष चौक से होते हुए नगर निगम पहुंचा। विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी कमल दिवान का फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत कर जीत का आशीर्वाद दिया।
सोनीपत से सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने नामांकन के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार से सोनीपत की जनता भलीभांति परिचित है। बात अगर भाजपा प्रत्याशी की करें तो उनके कर्मों से भी सोनीपत की जनता पूर्ण रूप से वाकिफ है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान व उनके पिता स्वर्गीय देवराज दिवान का समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव शहर का प्रत्येक जन जानता है। जिस तरह स्वर्गीय देवराज दीवान ने सोनीपत शहर की निस्वार्थ सेवा की है, इसी तरह उनके बेटे भी सोनीपत की जनता के आशीर्वाद से मेयर का चुनाव जीतकर सोनीपत की जनता की 24 घंटे सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेशक सरकार नामांकन से लेकर चुनाव तक कितना भी दबाव कांग्रेस प्रत्याशी पर बनाने की कोशिश करें, लेकिन सोनीपत की जनता कांग्रेस प्रत्याशी के साथ खड़ी है और इस बात का परिणाम 8 मार्च को हम सब के समक्ष होगा। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि यह चुनाव उनका अपना चुनाव नहीं है बल्कि सोनीपत की जनता का चुनाव है। सोनीपत के विकास के लिए ही उन्होंने चुनाव लड़ने की ठानी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक भाजपा प्रत्याशी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ा जाएगा, लेकिन उन्हें पता है कि इस चुनाव में एक तरफ सरकार हैं, दूसरी तरफ सोनीपत की जनता है। जो हर हाल में उन्हें आशीर्वाद देकर सोनीपत में विकास के नए रास्ते खुलवाने में मिल का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह सोनीपत की देवतुल्य जनता ने उनके पिताजी को आशीर्वाद दिया था, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उससे भी अधिक आशीर्वाद सोनीपत की देवतुल्य जनता उन्हें देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य धेय सोनीपत नगर निगम को हरियाणा के सभी नगर निगमो से स्वच्छ, सुंदर व विकास कार्यों में अग्रणी व भ्रष्टाचार मुक्त करना होगा। सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ही नगर निगम सोनीपत में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर सकते हैं। उन्होंने सोनीपत की जनता से निवेदन करते हुए कहा सोनीपत की जनता के पास यह सुनहरा अवसर है। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजई बनाएं, क्योंकि मेयर का पद सोनीपत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कमल दीवान सोनीपत नगर निगम के मेयर बनकर सोनीपत को चमकाने में कसर नहीं छोडेंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मतों से कमल दीवान को विजई बनाएं। नगर निगम सोनीपत में प्रत्याशी कमल दीवान ने कार्यालय के शुभारंभ अवसर में नामांकन के दौरान पहुंचे सभी नगर निगमवासियों का धन्यवाद किया और 2 मार्च को हाथ के निशान पर बटन दबाकर उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद देने की अपील की। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, सांसद सतपाल ब्राह्मचारी, पार्टी सह प्रभारी जीतेन्द्र बघेल, विधायक इंदु राज नरवाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक पदम दहिया, एडवोकेट मुकेश पन्नालाल, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, रवि परुथी, अनंत दहिया, दयानन्द बाल्मीकि, रवि मेहरा, सुरेंद्र शर्मा, रणजीत कौशिक, रवि कपूर, कमल पाराशर, देवेंद्र शर्मा, विनोद बिन्नी, अमनदीप शर्मा, अशोक शर्मा, प्रेम भूटानी, पवन बंसल, प्रेम रेलेन, पवन गोयल, महाबीर गोयल,अशोक आर्य, कुलदीप खाशा, रणदीप खोखर, नीरज देशवाल, भले राम जांगड़ा, हरेंद्र सैनी, जीतेन्द्र वर्मा, मनीष सैनी,आनंद दहिया, कुलदीप देशवाल, नरेंद्र गोयल, विनोद मेहरा, कुलदीप टोंक, पवन सैनी, रामकरण जांगड़ा, सरदार इन्दर जीत, अशोक अरोड़ा, पवन गर्ग, पवन रावल, रवि इंदोरा, कई वर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारी गण, सामाजिक एवम धार्मिक संगठनों के प्रमुख साथी मौजूद रहे।
सोनीपत मेयर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
हमारे बारें में
वेब वार्ता समाचार एजेंसी
संपादक: सईद अहमद
पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096
फोन नंबर: 8587018587
ईमेल: webvarta@gmail.com