इंडियन वेल्स (अमेरिका), 13 नवंबर (वेब वार्ता)। जेसिका पेगुला ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार नमूना पेश करते हुए तीन सेट तक चले कड़े मैच में जीत हासिल करके डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला मीरा एंड्रीवा से होगा।
पेगुला ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 ऐस लगाए और एक मैच प्वाइंट बचाते हुए अंतिम तीन गेम जीतकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के राउंड-रॉबिन ग्रुप में लिंडा नोस्कोवा को 7-6 (2), 4-6, 7-5 से हराया।
पेगुला की जीत ने उनकी पूर्व युगल जोड़ीदार कोको गॉफ को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इससे पहले गॉफ ने वापसी करते हुए अंतिम छह गेम जीतकर मार्ता कोस्त्युक को 6-4, 7-5 से हराया था, जो इस साल उनका आखिरी मैच साबित हुआ।




