खेल‘यह पूरी तरह से बकवास है’, ‘सैंडपेपर विवाद’...

‘यह पूरी तरह से बकवास है’, ‘सैंडपेपर विवाद’ पर ख्वाजा के दावों को लेकर खुलकर बोले पैट कमिंस

नई दिल्ली, 13 नवंबर (वेब वार्ता)। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने ‘सैंडपेपर विवाद’ को लेकर किए गए उस्मान ख्वाजा के दावों को पूरी तरह से गलत और बकवास बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में खुलासा किया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2018 में हुई बॉल-टैम्परिंग की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी।

ख्वाजा की बुक में लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने सिडनी के ‘क्रिकेट सेंट्रल’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 68 मिनट तक चली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा के दावों का कड़ा खंडन किया कि पूरी टीम को पता था कि गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लिए गलत तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Sports 16 1

कमिंस ने कहा, “जब वह कहते हैं कि हम सब जानते थे और अगर उनका मतलब यह है कि हमें पता था कि मैदान पर सैंडपेपर ले जाया जा रहा है, तो वह 100 प्रतिशत गलत हैं। मैंने पिछले 8 वर्षों से लगातार यही कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मगर मुझे लगता है कि उस्मान ने जो बातें कही हैं, वे उससे कहीं ज्यादा गंभीर हैं।”

कमिंस ने आगे कहा, “उनका कहना है कि मैं और बाकी लोग सैंडपेपर से बॉल-टैम्परिंग करने की साजिश के मुख्य सूत्रधार थे। यह पूरी तरह से बकवास है। मुझे इस हफ्ते तब बहुत बड़ा झटका लगा, जब पता चला कि उस्मान ने खुद माना है कि

उन्होंने बैनक्राफ्ट से कहा था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल करते समय सावधान रहना। यह वह उस्मान नहीं हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। यह वह उस्मान नहीं हैं, जिनके बारे में मैं सोचता हूं, या जो उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने पिछले 8 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संस्कृति को फिर से बनाने में मदद की है। उस्मान मेरे दोस्त हैं, लेकिन दोस्त एक-दूसरे की जिंदगी और साख के साथ इतनी लापरवाही नहीं बरतते।”

कमिंस ने कहा, “अपनी किताब में उस्मान ने मेरे और कई अन्य लोगों के जीवन को, और मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को भी, काफी हल्के में लिया है। मैं कहानी बताने के उनके अधिकार का पूरा समर्थन करता हूं। मुझे खुशी है कि उन्हें ऐसा करने की आजादी महसूस होती है, लेकिन हम जो कहते और करते हैं, उसके लिए हमें जवाबदेह भी होना चाहिए। गलत तरीकों के इस्तेमाल को लेकर कोई मास्टर प्लान नहीं था। यही एक वजह है कि मैं इस बारे में खुलकर बात करना चाहता हूं, क्योंकि इस मामले में संदर्भ और बारीकियां मायने रखती हैं। कोई बड़ा प्लान नहीं था। न ही कोई टीम मीटिंग हुई थी। और न ही किसी बॉलर ने ऐसा कुछ करने के लिए कहा था। मुझे लगता है कि चीजें बस स्वाभाविक रूप से उस मोड़ तक पहुंच जाती हैं।”

कमिंस ने ख्वाजा के उस आरोप पर हैरानी जताई, जिसमें कहा गया कि केपटाउन टेस्ट से पहले पोर्ट एलिजाबेथ [अब गेबेरहा] टेस्ट में एक सेशन शुरू होने से ठीक पहले बाउंड्री के पास गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था। कमिंस ने कहा, “इस हफ्ते मुझे इसके बारे में पता चला। मुझे बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। कुछ साथियों से बात करने पर पता चला कि यह एक नई बात थी। यह उन बातों में से एक है जिसने मुझे सच में हैरान कर दिया, क्योंकि अब ऐसा नहीं होता है। अंपायर मैदान के बीच में आपको गेंद देते हैं, इसलिए मुझे ऐसा कुछ याद नहीं है। मुझे याद है कि बचपन में हम देखते थे कि अंपायर गेंद नीचे गिराते थे, लेकिन मुझे सच में ऐसा कुछ याद नहीं है। मुझे नहीं पता कि यह कब बंद हो गया। इसलिए, इस हफ्ते मेरे लिए यह एक नई जानकारी थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -