Monday, December 22, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से मिले राहुल

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां भारत यात्रा पर आये न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्स से मुलाकात की।

कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच आज सुबह यहां मुलाकात हुई जिसे दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने कहा “श्री गांधी और श्री लक्सन की यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण है। मुलाकात को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने इस दौरान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की। यह मुलाकात भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक कदम हो सकता है।”

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles