नड्डा ने संगठनात्मक चुनावों को लेकर महासचिवों के साथ राजधानी में की बैठक

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संगठनात्मक चुनावों और अन्य विषयों पर शनिवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ एक बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आयोजित इस बैठक मेें सर्वश्री डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, बंदी संजय कुमार, सुनील बंसल, विनोद तावडे, तरुण चुग, दुष्यंत कुमार गौतम, अरुण सिंह और राम माधव शामिल थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाम को हुई यह बैठक देर रात तक चली। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से बैठक में बड़े उत्साह का वातावरण था।

भाजपा ने हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटों पर जीत दर्ज कर 27 साल पर केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता में वापसी करने जा रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कल देर रात विदेश यात्रा से वापस आने के बाद दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा में सरगर्मियां तेज हो गयी। पार्टी विधायक दल की अभी पहली बैठक की कोई तिथि घोषित नहीं की गयी और न ही इसके लिए अभी कोई पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles