Sunday, April 20, 2025
Homeराष्ट्रीयभारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर भेजने...

भारत की 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर भेजने की योजना है: डाॅ जितेन्द्र सिंह

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चंद्रमा पर भेजने की योजना है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में प्रश्न काल में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि भारत की वर्ष 2040 में भारतीय मूल के व्यक्ति को चांद पर उतारने की योजना है। उन्होंने बताया कि देश के सर्वाधिक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान 4 को 2027 में लॉन्च करने की योजना है। इसी तरह वर्ष 2028 में वीनस मिशन की योजना है।

उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को देश का हर प्रदेश अपना रहा है और इससे तरह-तरह से लाभ उठाये जा रहे हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सिर्फ राकेट प्रक्षेपण तक ही सीमित नहीं है। इसका कई क्षेत्रों में उपयोग करके लाभ उठाये जा रहे हैं।

श्री सिंह ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के आज तड़के तीन बजकर 47 मिनट पर सुरक्षित धरती पर वापसी को गौरवशाली क्षण बताया और कहा कि यह पल गौरवान्वित करने वाला भी है और राहत भरा भी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री विलियम्स को लिखा है, “ आपके लौटने के बाद हम आपको भारत में देखने के लिये उत्सुक हैं। भारत के लिये सबसे शानदान बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी। ”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments