Friday, February 13, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हताहतों को मुआवजा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात भगदड़ में हताहत लोगों के लिए रेलवे ने मुआवजा देने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता ने आज सुबह यहां बताया कि कल रात भगदड़ की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे की घोषणा की गई है और धनराशि वितरित भी की जा रही है।

प्रवक्ता के अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई ढाई लाख रूपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक एक लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। हालांकि प्रवक्ता ने हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस बारे में पूछने पर कहा कि पूरी घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

रात में मीडिया रिपोर्टों में इस दुर्घटना में लोगों की मौत होने की बात कही गई जिनकी संख्या अलग अलग बताई गई। रविवार सुबह तक कई मीडिया रिपोर्टो र्में मृतकों संख्या 21 तक बतायी गयी है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया गया। हालांकि रेलवे बोर्ड ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य नेताओं ने दुर्घटना पर गहरा दुख और हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 एवं 15 पर कुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में आए यात्रियों में किसी वजह से भगदड़ मच गई जिसमें अनेक यात्री घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने घायलों की संख्या 10 बताई थी।

बताया गया है कि प्रयागराज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, तो प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी में देरी हुई और इन ट्रेनों के यात्री भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार जब हर घंटे रेलवे द्वारा 1500 सामान्य टिकट बेचे गए थे। यही कारण है कि भीड़ बेकाबू हो गई। प्लेटफार्म नंबर 14 पर और प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास एस्केलेटर के पास भगदड़ होने की सूचना है।

सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

रात में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक के साथ स्टेशन पर घटनास्थल का दौरा किया। रेलवे की ओर से बताया गया कि अचानक बढ़ने को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए चार विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की गई है। इससे भीड़ में कमी आ रही है और स्थिति नियंत्रण में आ गई है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img