भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे ने भारत की यात्रा की

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (एसओयूएल) के उद्घाटन नेतृत्व सम्मेलन में भाग लेने के लिए 20-21 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा की जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि यात्रा के दौरान भूटानी प्रधानमंत्री श्री तोबगे ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ बैठक की। रेल, सूचना और प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिता और भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भूटान के प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

भारत और भूटान के बीच सभी स्तरों पर विश्वास, सद्भावना और आपसी समझ पर आधारित मैत्री और सहयोग के अनुकरणीय संबंध हैं। भूटान के प्रधानमंत्री की यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है जो विशेष साझीदारी की पहचान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles