भारत की नदी डॉल्फिन आबादी का लगभग 40 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में

- Advertisement -

लखनऊ, (वेब वार्ता)। देश की नदियों में पायी जाने वाली डॉल्फिन की आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में मौजूद है। देश में 6,327 में से 2,397 डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में पायी गयी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गिर राष्ट्रीय उद्यान में सातवीं राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में भारत की पहली नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट का अनावरण किया। इस रिपोर्ट में देश भर में 6,327 डॉल्फिन होने की पुष्टि की गई।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश 2,397 डॉल्फिन के साथ पहले स्थान पर है। उसके बाद बिहार (2,220), पश्चिम बंगाल (815) और असम (635) हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि सर्वेक्षण 3,150 दिनों तक चला, जिसमें आठ राज्यों की 28 नदियों में 8,500 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

बयान के मुताबिक, यह राज्य सरकार द्वारा वनों, पर्यावरण और जलीय वन्यजीवों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने का परिणाम है। सरकार ने 17 अक्टूबर, 2023 को गांगेय डॉल्फिन को उत्तर प्रदेश का राज्य जलीय जीव घोषित किया है।

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चंबल, घाघरा, राप्ती और गेरुआ जैसी नदियों में गांगेय डॉल्फिन की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img