महानगरदिल्ली-एनसीआरपत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन...

पत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार का सम्मान समारोह संपन्न

-प्रवक्ता राजकुमार भाटी और जेलर वेद प्रकाश शर्मा और गुलाम सरवर सहित कई हस्तियों ने शिरकत की 

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। पत्रकारिता और पर्यावरण दिवस पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुना पार दिल्ली ने सम्मान समारोह और विचार गोष्टी का आयोजन किया। इस आयोजन में लोकतंत्र का पाया के सम्पादक शमशाद अली मसूदी, डी-94 न्यूज़ के सम्पादक नौशाद अंसारी, न्यूज़ आप तक के सम्पादक जान मौहम्मद सैफ़ी और सात समाचार पत्र के सम्पादक सुरेंदर तिवारी ने मिलकर इस प्रोग्राम को किया।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. नरेन्द्र हरजाई एवं वरिष्ठ अतिथि के तौर तिहाड़ के जेलर डॉ. वेद प्रकाश शर्मा, योगी राज मोहित कुमार, प्रवक्ता राजकुमार भारी राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी, हाफ़िज गुलाम सरवर मुस्लिम यूनाइटेड फ्रंट, फौजी नरेन्द्र भाई नंदा राजपूत, बेस्ट सैफ़ी डे कमैटी के सरपरस्त अली शेर सैफ़ी, बेटी रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाबाबुद्दीन सिद्दीकी, चेयरमैन फहीमुद्दीन सैफ़ी साहब, कल्लू खान प्रधान, एडवोकेट सलीम सैफ़ी, नेता सम्सुद्दीन सैफ़ी, इरफ़ान सैफ़ी सैदपुरी, मौ ख़ालिद वाहिद, इमरान खान, अरशद सैफ़ी उर्फ़ मन्नू, शामिल हुए।

all-patrakar-association-yamunaparअतिथि के तौर राजू सचदेवा (राजू साईं), मेरठ से आशु इलाही, नफीस सैफी, मोबिन अल्वी अध्यक्ष जमात ए अलविया हिन्द दिल्ली प्रदेश, जमात ए सिद्दीकी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मो शाहिद सिद्दीकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस अंसारी, आये मेहमानों का फूल मालाओ से स्वागत ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार की टीम ने स्वागत किया।

सम्मान समरोह में पत्रकारों, समाजसेवी और अतिथियों को सर्टिफिकेट और सील्ड, ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। आये मेहमानों का एसोसिएशन के संयोजक शमशाद अली मसूदी व उनकी टीम के अलवा पत्रकार रूबी न्यूटन ने शुक्रिया अदा किया। मुख्य अतिथि नरेन्द्र हरजाई ने कहा कि मीडिया के लोगो अपने अधिकारों कि लड़ाई खुद लड़ने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों को जागना होगा, उन्होंने कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण दिवस है।

इसी मौके पर ऑल पत्रकार एसोसिएशन यमुनापार ने पत्रकारिता दिवस का प्रोग्राम रखा है। जबकि 30मई को पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। मैं एसोसिएशन के संयोजक से कहता हूँ आगे भी पर्यावरण दिवस के इस प्रोग्राम को आयोजित करते रहें, सबसे ज्यादा प्रदूषण यानी गंदगी मीडिया में ही है। इस दिन प्रोग्राम होगा तो मीडिया में फैले प्रदूषण पर चर्चा हो जाया करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों और एंकरो एंव पत्रकारों की वजह से सारी मीडिया बदनाम हो रही है। उन्होंने पत्रकारों की होने वाली परेशानियों और उनकी चुनौतीयों पर चर्चा की।

हाफ़िज गुलाम सरवर ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान देश में नफरत फैलाने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि जो मीडिया संस्थान या सोशल मीडिया जो सही काम कर रहें है उनको शासन, प्रशासन और अंधभक्त फ़साने का काम करते हैं। आप सब को डरने कि कोई जरुरत नहीं हैं। इसके तमाम वक्ताओ ने (एडवोकेट सलीम सैफ़ी) ने भी पत्रकारिता और पर्यावरण पर रोशनी डाली।

इस मौके पर अवध नारायण भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, सहारनपुर से रागिब राणा, आजाद हुसैन, मेरठ से हाफ़िज मामून उर्फ़ मो इमरान, बरेली से मीडिया कॉन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सलीम अंसारी और उनकी टीम, बागपत से विपुल जैन और विवेक जैन, मुख्य सम्पादक जावेद रहमानी, शबीना आये।

दीपमाला अध्यक्ष अमन माला रिसर्च फाउंडेशन, हुस्ना हाशमी अध्यक्ष जन सेवा क्रन्ति फाउंडेशन से और उनकी टीम, इमरान अंसारी उपाध्यक्ष अमन माला रिसर्च फाउंडेशन और उनकी टीम ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। समाजसेवी सना आफरीन, मनोज कुमार, आशु सलमानी, जेद न्यूज़ की सम्पादक कमर जहाँ बाजी, राहत अंसारी, इस्लाम खान, सेंसर पाल, असलम अल्वी, स्पीड ब्रेकिंग न्यूज़ इरशाद सैफी, शमशाद सैफी, यूनुस सैफी, शान मोहम्मद सिद्दीकी, सलीम सिद्दीकी, मौलाना अब्दुल रशीद और उनकी टीम, मीडिया पंच से अनवर नूर, मौ सलीम इदरीसी, रानी खान, मो रियाज़, विनोद कुमार वर्मा, केशर अंसारी, साजिद ज़माल, इजराक सागर, वेद शकील अलीगढ से, आसिफ अंसारी, सेंसर पाल, समाजसेवी रिजवान मसूदी, मो शाहनवाज, मक़सूद रही, राज कुमार चोपडा, नईमा खान, गुलजार अहमद, मो शाहिद अंसारी ने शिरकत की। प्रोग्राम सफल बनाने में गुलफाम सैफी, मो तासीम, इस्तयाक अल्वी, शमशाद सैफी, मो इस्लाम, असलम अल्वी, नौशाद सागर शाहनवाज (सोनू सोशल मीडिया) ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -