न्यू अशोक नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में श्री लोकेश कुमार मिश्रा के आयोजन में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ 17 मई 2026, रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा प्रातः 8 बजे मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सात दिवसीय कथा का शुभारम्भ 17 मई से 23 मई तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे तक चलेगा। कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे पूज्य श्री रविन्द्र शास्त्री जी ने भागवत कथा का रसपान कराकर श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री संजीव कुमार सिंह, चेयरमैन (लाइसेंसिंग एवं तह बाज़ारी) व निगम पार्षद वार्ड नं- 190 दिल्ली नगर निगम उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्रीमती निक्की सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
वार्ड 190 न्यू अशोक नगर के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजनकर्ता श्री लोकेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।




