एलियंस और यूएफओ पर क्या छुपा रहा अमेरिका? ट्रंप के खुलासों से बढ़ी चर्चा

वॉशिंगटन, 09 मई (वेब वार्ता)। अमेरिका में यूएफओ और एलियंस से जुड़े रहस्यों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। ट्रंप प्रशासन की ओर से कुछ गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने के बाद यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या अमेरिका वास्तव में एलियंस और यूएफओ से जुड़ी पूरी जानकारी दुनिया से छुपा रहा है। खासकर एरिया-51 से जुड़े दावों ने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।

हालांकि कई विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का मानना है कि अमेरिकी सरकार कभी भी एलियंस और यूएफओ से जुड़े सभी राज सार्वजनिक नहीं करेगी। इसी मुद्दे पर चर्चित फिल्म निर्माता लुईगी ने भी सवाल उठाए हैं। लुईगी प्रसिद्ध डॉक्यूमेंट्री ‘एस4: द बॉब लेजर स्टोरी’ के कार्यकारी निर्माता हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण अमेरिका ऐसी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचता रहेगा।

एक साक्षात्कार में लुईगी ने कहा कि दुनिया भर के लोग यूएफओ और एलियंस से जुड़ी जानकारी जानने को उत्सुक हैं, लेकिन सरकारों के लिए यह विषय बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की जानकारियां पूरी तरह सार्वजनिक की जाती हैं तो इससे विरोधी देशों को रणनीतिक लाभ मिल सकता है। उनका मानना है कि संभवतः इसी कारण अमेरिकी प्रशासन पूरी सच्चाई सामने नहीं लाना चाहता।

लुईगी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में यह दावा भी किया था कि बॉब लेजर ने सरकार के एक गुप्त एलियन स्पेसक्राफ्ट कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। दावा किया गया था कि एक गुप्त ठिकाने पर एलियन तकनीक और अंतरिक्ष यानों पर शोध किया जा रहा था। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई।

दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप पहले भी एलियंस और यूएफओ से जुड़े मुद्दों पर बयान दे चुके हैं। ट्रंप ने कहा था कि यदि वास्तव में एलियंस से जुड़े इतने बड़े रहस्य मौजूद होते तो अब तक किसी न किसी माध्यम से उनकी जानकारी लीक हो चुकी होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर ऐसी कोई जगह होती तो वहां तैनात कोई सुरक्षा कर्मी अब तक उसकी तस्वीर लेकर किसी को भेज चुका होता।

फिलहाल अमेरिका की ओर से जारी दस्तावेजों और बयानों के बाद यूएफओ तथा एलियंस को लेकर रहस्य और गहरा गया है। दुनियाभर के लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि भविष्य में अमेरिकी सरकार इस विषय पर और कितनी जानकारी सार्वजनिक करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles