मनोरंजन‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा ने खोला...

‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया

मुंबई, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। अभिनेत्री और मॉडल एवलिन शर्मा ने हाल ही में मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों और उससे मिली सीख के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें समझ आया कि हर चीज को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करने के बजाय कई बार हालात को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए और उनके साथ आगे बढ़ना चाहिए।

एवलिन ने खास तौर पर बच्चों की छोटी-छोटी शरारतों का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे एक समय उन्हें बच्चों की हरकत पर गुस्सा आया, लेकिन बाद में उसी चीज को उन्होंने अलग नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

मां बनने के अनुभव के बारे में बात करते हुए एवलिन ने कहा, ”मां बनने के बाद मैंने एक बात सीखी है कि आपको इस उथल-पुथल को अपनाना होगा और हालात के साथ आगे बढ़ना होगा। जब मेरे बच्चों ने अलमारी पर ड्राइंग बनाना शुरू किया, तो शुरुआत में मैं काफी परेशान हो गई थी। मुझे बच्चों का अलमारी पर ड्राइंग करना बिल्कुल पसंद नहीं आया और मैं इस बात से नाराज थी। लेकिन कुछ समय बाद जब मैंने बच्चों की बनाई हुई ड्राइंग को ध्यान से देखा, तो मेरा नजरिया बदल गया।”

अभिनेत्री ने कहा, ”मुझे एहसास हुआ कि बच्चे सही थे। थोड़े रंगों से अलमारी और अच्छी दिखने लगी थी। बच्चों की शरारत को रोकने के बजाय मैंने उसे एक खूबसूरत याद की तरह देखना शुरू कर दिया।”

एवलिन ने सोशल मीडिया पर अपनी अलमारी की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिस पर बच्चों ने अलग-अलग रंगों से ड्राइंग बनाई हुई थी।

बता दें कि एवलिन शर्मा ने 15 मई 2021 को डेंटल सर्जन और बिजनेसमैन तुषान भिंडी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने। उनकी बेटी का जन्म 2021 में हुआ था। इसके बाद जुलाई 2023 में उन्होंने अपने बेटे आर्डेन के जन्म की जानकारी साझा की थी। एवलिन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार और बच्चों से जुड़े खास पलों की झलकियां भी साझा करती रहती हैं।

पेशेवर जीवन की करें तो एवलिन शर्मा को बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में लारा के किरदार के लिए खास तौर पर जाना जाता है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -