मनोरंजन‘केबीसी’ में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ...

‘केबीसी’ में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ पर किया डांस

मुंबई, 06 अक्टूबर (वेब वार्ता)। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपनी खास मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया। शो के होस्ट और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में माधुरी दीक्षित खास मेहमान के तौर पर पहुंचीं।

इस दौरान बिग बी ने अभिनेत्री से डांस करने की फरमाइश कर दी। इसके बाद शो का माहौल पूरी तरह बदल गया और माधुरी ने अपने शानदार क्लासिकल डांस से सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने माधुरी से डांस करने का अनुरोध करते हुए उनके लिए गाना बजाने को कहा। बिग बी ने कहा, “कंप्यूटर जी, प्लीज माधुरी के लिए एक गाना बजाइए।” इसके बाद जैसे ही मशहूर गाना ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ बजना शुरू हुआ, माधुरी ने अपनी जगह पर बैठे-बैठे ही डांस करना शुरू कर दिया।

माधुरी ने अपने शानदार मुद्राओं और चेहरे के एक्सप्रेशन से इस छोटी-सी परफॉर्मेंस को बेहद खास बना दिया। उनकी क्लासिकल डांस की झलक देखकर वहां मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं अमिताभ बच्चन उनकी परफॉर्मेंस को बड़े गौर से देखते नजर आए। उन्होंने माधुरी के डांस की जमकर तारीफ की और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। परफॉर्मेंस के बाद बिग बी ने कहा, “वाह! क्या बात है… अविश्वसनीय माधुरी।” अमिताभ की इस तारीफ के बाद माधुरी भी मुस्कुराती नजर आईं।

बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोड़पति’ को होस्ट करती नजर आएंगी। इस शो के जरिए अभिनेत्री एक बार फिर क्विज रियलिटी शो की दुनिया में बतौर होस्ट अपनी नई पारी शुरू करेंगी।

वहीं, जिस गाने पर माधुरी ने डांस किया, वह संजय लीला भंसाली की साल 2002 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म ‘देवदास’ का है। ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित शास्त्रीय डांस सीक्वेंस में गिना जाता है। फिल्म में माधुरी ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था और इस गाने में उनके कथक डांस ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया था।

इस गाने का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया था, जबकि इसके बोल नुसरत बद्र ने लिखे थे। गाने को पंडित बिरजू महाराज और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। इसकी कोरियोग्राफी भी मशहूर कथक कलाकार पंडित बिरजू महाराज ने की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -