पति पत्नी और वो दो का दूसरा गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज़

 

मुंबई, 27 अप्रैल (वेब वार्ता)। ‘रूप दी रानी’ के बाद, ‘पति पत्नी और वो दो’ के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपना दूसरा गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज़ कर दिया है। यह एक ऐसा गाना है, जो पहली ही बार में दिल को छू लेता है और धीरे-धीरे और भी पसंद आने लगता है। गाने की धुन सुकून भरी होने के साथ-साथ बेहद कैची है, जो सुनने के बाद लंबे समय तक ज़हन में बनी रहती है।

रोचक कोहली द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल की आवाज़ में है, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं। यह ट्रैक मॉडर्न रोमांस की बारीकियों को खूबसूरती से दर्शाता है, जिसमें शरारत और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। पियूष-शाज़िया द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना एक फ्रेश लेकिन जाना-पहचाना म्यूज़िकल अनुभव देता है, जो इसे एक साथ निजी और भव्य बनाता है, और प्यार, तड़प व चुलबुलेपन की कहानी बुनता है।

टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’, का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म को भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और किशन कुमार ने निर्मित किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img

More articles