सार
- Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘पेद्दी’ में अपने किरदार पर बात की है।
- उन्होंने माना कि वह फिल्म में ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ को कम करने के लिए बेहतर कर सकती थीं।
- अभिनेत्री ने अपनी गलती का एहसास होने पर भविष्य के लिए एक प्रण लिया है।
- अभिनेत्री जान्हवी कूपर हाल ही में शो ‘कॉफी विद करण 9’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ में अपने किरदार के ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ (वस्तु की तरह पेश किए जाने) पर बात की। उन्होंने माना कि वह ‘ऑब्जेक्टिफिकेशन’ को रोकने के लिए और बेहतर कर सकती थीं। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े विवाद में अपनी भूमिका की जिम्मेदारी ली है।

- अपने किरदार पर क्या बोलीं जान्हवी?
- अभिनेत्री ने की अच्छा करने की कोशिश

- जान्हवी कर सकतीं थीं विशेषाधिकार का इस्तेमाल
- क्या था ‘पेद्दी’ पर विवाद?
- बता दें कि ‘पेद्दी’ को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब दर्शकों ने आलोचना की कि अचियम्मा के किरदार को इस तरह पेश किया गया है, जिसमें उसकी कामुकता पर जोर दिया गया है।
- कुछ लोगों ने यह चिंता भी जताई कि कुछ दृश्य यौन उत्पीड़न को बढ़ावा दे रहे हैं या उसे सामान्य कर रहे हैं।
- बाद में निर्देशक बुची बाबू सना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और कहा कि उनकी टीम का महिलाओं का अपमान करने या उन्हें केवल एक वस्तु की तरह पेश करने का कोई इरादा नहीं था।
- जिन दृश्यों की आलोचना हुई थी, उन्हें फिल्म के थिएट्रिकल वर्जन से हटा दिया गया या उनमें बदलाव कर दिया गया।






