Saturday, July 27, 2024
Homeमनोरंजनपंकज उधास की इस बीमारी ने ली जान, अनूप जलोटा ने किया...

पंकज उधास की इस बीमारी ने ली जान, अनूप जलोटा ने किया खुलासा

मुंबई, 26 फरवरी (वेब वार्ता)। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी नायाब उधास ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की खबर की पुष्टि की। परिजनों ने बताया कि पंकज उधास पिछले कुछ समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन उनके करीबी दोस्त और गायक अनुप जलोटा ने उधास की बीमारी के बारे में नया खुलासा किया है। वही सोसल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि भी दी है।

पंकज उधास की इस बीमारी से हुई मौत

पंकज उधास के निधन की खबर के बाद से हलचल मची हुई है। गायक अनूप जलोटा ने पंकज उधास की बीमारी को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। अनूप जलोटा ने बताया कि उधास कैंसर से जूझ रहे थे। अनुप को उनकी बीमारी के बारे में पिछले पांच से छह महीने से पता था। गजल सम्राट के निधन के बारे में बात करते हुए अनूप ने कहा, ‘लोगों ने पंकज उधास को खो दिया है, लेकिन मैंने आज एक बहुत प्रिय दोस्त खो दिया है। हम 45 साल तक दोस्त रहे। हम साथ में खूबसूरत शामें बिताते थे।’

अनूप जलोटा का खुलासा

पंकज उधास और अनूप जलोटा बहुत अच्छे दोस्त थे। अनूप जलोटा ने गायक की मौत के बाद बताया की उन्हें pancreatic cancer था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया है। अनूप जलोटा ने शेयर किया कि वह पंकज उधास की बेटी नायाब के संपर्क में थे। गायक ने अपने अच्छे दोस्त को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा की है, जिसमें दोनों के एक-साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

पंकज उधास के बारे में

उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक जमींदार चारण परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पंकज के पिता का नाम केशूभाई उधास था। पंकज के बड़े भाई भी सिंगर थे। मनोहर उधास बॉलीवुड में हिंदी पार्श्व गायक थे। उन्होंने पंकज से पहले ही बॉलीवुड में अलग पहचान बना ली थी। उनके दूसरे बड़े भाई निर्मल उधास भी एक प्रसिद्ध गजल गायक हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments