लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड में पुलिस; वारंटीयों के खिलाफ चलाया अभियान, 277 वारंटों को की गई तामिल

- Advertisement -

रायपुर, 29 फरवरी (वेब वार्ता)। लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने वारंटीयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। कई सालों से फरार हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की गई है। अलग-अलग थानों के चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के 102 स्थायी वारंट और 175 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की ई है।

रायपुर एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिल के लिए निर्देश दिया गया था। इस पर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

इसके तहत 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थानों के हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के 102 स्थायी वारंट और 175 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। कुल 277 स्थायी और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिल की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 277 स्थाई और अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में कुछ वारंटियों को महाराष्ट्र, उड़ीसा एवं मध्यप्रदेश सहित सरहदी जिलों से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 175 से अधिक गुंडा-बदमाशों की भी चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कुछ गुंडा-बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img