Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

नगर निगम में सोनीपत की जनता को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर : कमल दिवान

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। नगर निगम सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि नगर निगम सोनीपत की जनता के आशीर्वाद से विजयी होकर नगर निगम सोनीपत में भय व भ्रष्टाचार मुक्त माहौल क्षेत्रवासियों के लिए मुहैया करवाना मुख्य उद्देश्य रहेगा। प्रत्येक जन की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को प्राथकिता के आधार पर हल करवाया जाएगा। मेयर प्रत्याशी कमल दीवान व उनकी धर्मपत्नी मेघा दीवान ने शुक्रवार को जनसम्पर्क अभियान को गति देते हुए प्रगति नगर, ओमेक्स सिटी, दहिया कालोनी, कालूपुर, बैंय्यापुर, लहराड़ा, फैज बाजार, हलवाइ हट्टा सहित अन्य स्थानों पर क्षेत्रवासियों को संबोधित कर 2 मार्च को हाथ के निशान पर बटन दबाने की अपील की। इसके साथ ही डोर टू डोर अभियान में भी सोनीपत नगर निगमवासियों ने मेयर प्रत्याशी कमल दीवान का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही पार्टी सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भी निगम के सभी वार्डों की  मीटिंग ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि भाजपा घोषणाओं तक सीमित रहती है। जबकि कांग्रेस सरकार धरातल स्तर पर कार्य करने पर विश्वास रखती है। कांग्रेस सरकार में सोनीपत को एजुकेशन हब बनाया गया है। भाजपा सरकार ने एजुकेशन हब को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने अपने कार्यकाल में अनेकों विकास कार्यों की सौगात सोनीपत को दी थी। जिसकी बदौलत आज सोनीपत की अधिकाश कालोनियों की गलियां पक्की है, पेयजल सुविधाएं है।  उन्होंने कहा कि न सिर्फ सोनीपत में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की जीत होगी बल्कि प्रदेशभर में हो रहे निकाय चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मेयर पद संभालते ही सोनीपत के लोगों को एक नई व्यवस्था नजर आएगी, जिसमें प्रत्येक जन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम में विकास कार्यों से लेकर बजट तक आमजन के सुझाव लिए जाएंगे। सोनीपत की जनता को अपने कार्यों के लिए नगर निगम में चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे, बल्कि नगर निगम उनके घर पहुंचेगा। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी जितेन्द्र भघेल,,पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक,पूर्व विधायक पदम दहिया अशोक छाबड़ा,प्रदीप गौतम,मेयर प्रत्याशी कमल दीवान, मेघा दिवान,सुरेंद्र पवार के सुपुत्र ललित पवार कमल पाराशर,प्रशांत शर्मा,जयभगवान आंतिल,रणजीत कौशिक,राजेश कौशिक,मनजीत गहलावत,राजीव सरोहा,अमनदीप शर्मा,देवेंद्र शर्मा ,कमल हसीजा,प्रेम रेलन,प्रेम नारायण गुप्ता,संजय बड़वासनी,सतबीर निर्माण,नीलकंठ मुखीजा,सुनील कटारिया,मनोज बागड़ी,मनोज रिढ़ाऊ,करमबीर सरोहा,अनुज जैन,देवेंद्र हुडा,दिनेश हुडा,अनुज छाबड़ा,रामकरण जांगड़ा,मनीष सैनी,अनंत दहिया,विनोद बिन्नी भारद्वाज,राकेश नरवाल,ओंकार प्रधान,रवि कपूर,पवन बंसल,पवन गोयल,नीरज देशवाल,संतोष गुलिया,कमला मालिक रजनी किराड़,रेखा राणा, निर्मला पांचाल,कलावती पांचाल,दयानंद बाल्मीकि,कुलदीप देशवाल, सन्नी मालिक,राजमल चहल,कुलदीप गंगाना,रणदीप दहिया,देवेंद्र कादियान,हरिप्रकाश मंडल,राकेश सौदा,अनुज छाबड़ा,सरदार इंदरपाल,प्रेम भूटानी,कुलदीप सोलंकी,रवींद्र मालिक,ऋतुराज प्रधान,रवि मेहरा, महावीर टोंक,गुलाब जांगड़ा बंसी कुंडू,प्रिंस सरोहा,संदीप गिरधर, जयपाल कादियान ,पवन गर्ग,मुकेश पन्नालाल,हरीश आंतिल,समुद्र हुडा,राकेश शर्मा,अशोक शर्मा,रमेश चोपड़ा,दिलबाग तूर,पवन सिंहमार,सुभाष सरासर,ऋतिक वर्मा,कपिल खन्ना विजय दहिया,,मौजूदा पार्षद,पूर्व पार्षद, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img