कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लगातार 9वीं बार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8 लाख 8 हजार 636 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है, जो रामराज्य का बजट है। इस बजट में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना निहित है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स, सांस्कृतिक विरासत,सामाजिक पेंशन, गरीब, युवा, किसान, महिला धार्मिक पर्यटन और महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है । बजट में समाज के हर वर्ग- गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिला, युवा और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है।इस बजट में छात्राओं का विशेष ध्यान रखा गया है। 8 लाख करोड़ रुपये के बजट में छात्राओं के लिए वित्त मंत्री ने “स्कूटी स्कीम” की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्रदेश में पढ़ रही छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी पढ़ाई-लिखाई में कोई रुकावट न आए।सही मायने में यह जनहित का बजट है।
उत्तर प्रदेश में 9 वीं बार भाजपा का रामराज्य का बजट : दुर्गेश राय







