भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक: केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने समकक्ष उप मंत्री यू मिन मिन से मुलाकात की

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। म्यांमार के वाणिज्य मंत्रालय के उप मंत्री यू मिन मिन ने यहां वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की संभावनाओं पर जोर देते हुए मंत्रियों ने फार्मास्यूटिकल्स, दालें और बीन्स, पेट्रोलियम उत्पादों के क्षेत्रों में संभावनाओं और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में शुरू किए गए रुपया-क्यात व्यापार निपटान तंत्र के अधिक उपयोग पर चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया और सड़कों के माध्यम से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने के महत्व को भी स्वीकार किया और इस मुद्दे पर कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles