रूपये डबल करने का झांसा देकर तकरीबन 9 करोड़ की धोखाधड़ी करने में ईनामी व महिला आरोपी रिमाण्ड पर

- Advertisement -

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने रूपये डबल करने का झांसा देकर करीब 9 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर रूपये ऐंठने, बीस हजार रूपये की ईनामी व घटना में शामिल पाँचवी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी बबली पत्नी चाँद निवासी गुमाणा जिला सोनीपत की रहने वाली है।
गोहाना निवासी एक महिला ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी की सुमन पत्नी सोनू हाल निवासी आदर्श नगर गोहाना ने बबली पत्नी चांद निवासी आदर्श नगर गोहाना से मिलवाया। बबली ने बताया कि हमारी कम्पनी कपडे व काजू बादाम का कार्य करती है, एक वर्ष में हमारी कम्पनी पैसा डबल कर देती हैं, तथा हर छः माह में इसके लेन-देन का हिसाब होता है। उसी दिन सुमन व बबली के बहकावे में आकर 2,45,000/- रूपये उक्त बबली उर्फ अंकिता को दे दिये। उसके बाद भी सुमन को अपने व अपने सभी रिश्तेदारों के पैसे भी इनको देती रही। रिस्तेदार शीला से 1,88,00000/-, बबीता से 93,00,000/-, अंग्रेज कौर से 1,20,00,000/-, गीता से 60,00,000/-, राकेश से 60,00,000/-, शीला से 48,00,000/- रूपये, मंजू से 15,00,000/- आदि से उक्त सुमन व बबली को दिये।
छ माह का समय बीत गया तो पैसे का हिसाब करने के लिए उक्त सुमन व बबली को कहा तो इन्होंने समय देकर टाल दिया। इस घटना का मामला थाना शहर गोहाना में दर्ज किया गया था। महिला आरोपी उपरोक्त पर पुलिस आयुक्त सोनीपत ने बीस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।
अनुसंधान पुलिस टीम ने धोखाधड़ी में शामिल दो महिला आरोपियों सहित ललित पुत्र धर्मबीर व सोनू पुत्र सुरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब अन्य आरोपियों की खोजबीन करते हुए क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसन्धान पुलिस टीम ने बीस हजार रूपये की ईनामी घटना में शामिल पाँचवी महिला आरोपी बबली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार छह दिन के पुलिस रिमाण्ड पर ली गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img