महाकुंभ नगर: किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला

महाकुंभ नगर (उप्र), (वेब वार्ता)। महाकुंभ मेला के अन्न क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि और उनके तीन शिष्यों पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायल कल्याणीनंद गिरि एवं उनके शिष्यों को मेला क्षेत्र के सेक्टर दो में बने एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कल्याणीनंद गिरि ने बताया, ‘‘कल रात जब हमलोग अखाड़ा से निकलकर जा रहे थे, तभी छह से अधिक लड़के कार के सामने आए और कार को घेर लिया। उन्होंने पहले किसी धारदार हथियार से मेरे ऊपर हमला किया और शिष्यों द्वारा विरोध करने पर उन पर भी हमला कर दिया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘काफी देर हाथापाई हुई और हमलावर मौका पाकर भाग निकले। इस हमले में मैं और मेरे तीन शिष्य घायल हो गए। हमें ‘सेंट्रल अस्पताल’ में लाया गया, जहां हमारा इलाज हो रहा है।’’

कल्याणीनंद गिरि ने बताया कि इस हमले के संबंध में थाना अन्न क्षेत्र में शिकायत की गई है और जल्द प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना है।

अन्न क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि कल की घटना को लेकर किन्नर अखाड़ा की तरफ से शिकायत मिली है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मामला किन्नरों के दो समूह के बीच पुरानी रंजिश का है। इससे पूर्व हिमांगी सखी नाम की किन्नर पर कथित तौर पर हमला हुआ था जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles