ग्वालियर चम्बल संभाग अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है : डा. गोविन्द सिंह

- Advertisement -

स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आन्दोलन करेंगे 

भोपाल, (वेब वार्ता)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने कहा है कि ग्वालियर चम्बल सम्भाग लगातार अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। भाजपा सरकार में पुलिस लगभग निष्क्रिय है और क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।
उन्होंने आज सुबह ग्वालियर में अपराधियों द्वारा सरे आम एक छह साल के बच्चे का बदमाशों द्वारा अपहरण किये जाने की घटना पर अपना रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले मुरैना में भी एक ऐसी ही घटना हो चुकी है जब एक कारोबारी के बेटे को तीन बाईक सवार बदमाशों ने ठीक इसी तरह अपहरण करने का प्रयास किया था। अपहरण का प्रयास तो असफल हो गया था लेकिन बदमाश अभी तक पुलिस की निष्क्रियता के चलते पकड़े नहीं गये हैं।
आज की घटना मौके पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को तत्काल हरकत में आकर बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहिए। चूँकि बच्चे के पिता राहुल गुप्ता शक्कर कारोबारी हैं इसलिए प्रथम दृष्ट्या यह मामला फिरौती का हो सकता है। पुलिस यदि तत्काल कार्यवाही नहीं करेगी तो इस अबोध बालक की जान को खतरा भी हो सकता है।
डा. सिंह ने कहा है इस घटना से पूरे ग्वालियर चम्बल संभाग में भारी भय का वातावरण बन गया है। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। यह चिंता का विषय है दिन दहाड़े ऐसी वारदात घटित हुई है। यदि क़ानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो हमें आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img