बलरामपुर : फार्मेसी स्टोर्स पर डीएम की बड़ी कार्यवाही

-बिना फार्मासिस्ट एवं बिना स्टॉक रजिस्टर मेंटेन किए दवा बेच रहे तीन मेडिकल स्टोर को सील किए जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के निरीक्षण के उपरांत डीएम श्री पवन अग्रवाल द्वारा अस्पताल के सामने संचालित शिव मेडिकल स्टोर , प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल स्टोर की जांच की गई।
जांच के दौरान फार्मासिस्ट की मौजूदगी , स्टॉक रजिस्टर , कैश मेमो , लाइसेंस आदि देखा।
सभी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के बिना दवा बिक्री करते पाया गया तथा स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन भी नहीं पाया गया।
जिस पर डीएम ने शिव मेडिकल स्टोर , प्रताप मेडिकल्स एवं महेश मेडिकल को सीज किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

More articles