महाकुंभ: भीड़ से खचाखच हुआ प्रयागराज, गलियां, सड़कें और चौतरफा हाईवे हुए जाम

प्रयागराज, (वेब वार्ता)। प्रयागराज में लगे महाकुंभ में स्नान करने आये लोग अब भीषण जाम के कारण काफ़ी परेशान हो रहे हैं। शहर की सड़कों पर जाम की वजह से हज़ारों गाड़ियां फ़ंसी हुई हैं। दिन हो या रात, लोग घंटों इस जाम से परेशान हैं। रात के 2 बजे भी कानपुर प्रयागराज हाइवे के बमरौली, धूमनगंज, सुलेम सराय, चौफटका की सड़कों पर जाम लगा हुआ है। आलम यह है कि इन इलाकों की दोनों तरफ की सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं।

दौरान कानपुर-प्रयागराज के हाइवे पर दोनों तरफ गाड़ियां ही गाड़ियां लगी हुई है। कुछ वाहन रेंग रहे हैं। संगम जाने वाले श्रद्धालु इस जाम के कारण अभी स्नान करने पहुंच नहीं पाए हैं। सुबह तक भी यही स्थिती बनी हुई है। जो श्रद्धालु स्नान कर वापस आ रहे हैं, उन्हें भी जाम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की वजह से बच्चों और बुजुर्गों का हाल बुरा हो गया है। हरियाणा से आए एक यात्री ने कहा कि हम महाकुंभ में स्नान के लिए आए थे। पिछले 36 घंटे से यहीं पर हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मुझे हरियाणा जाना है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कहा गया था कि श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां पर लोगों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। इस जाम के कारण लोग बेहद परेशान है और व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी नहीं सोचा था कि उन्हें इस तरह के जाम का सामना करना पड़ेगा। यही वजह है कि अब स्थानीय लोग भी दबे मुंह गुस्सा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles