Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ करेंगी रोमांस!

मुंबई, (वेब वार्ता)। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार और दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की नातिन नाओमिका सरन, महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आ सकती हैं।

नाओमिका सरन, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना की बेटी हैं।नाओमिका काफी समय से सुर्खियों में बनी हुयी है।कुछ समय पहले उन्हें अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की स्क्रीनिंग में देखा गया था, जिसके बाद से वह चर्चा में हैं। चर्चा है कि नाओमिका जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म में नजर आयेंगी। इस फिल्म को जगदीप सिद्धू निर्देशित करेंगे।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में नाओमिका के साथ अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। अगस्तय ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था। यदि सब कुछ सही रहा तो नाओमिका सरन और अगस्त्य नंदा की जोड़ी साथ नजर आ सकती है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img