अमेरिका: दुर्घटनाग्रस्त विमान अलास्का में मिला, सभी यात्रियों की मौत

सैन फ्रांसिस्को, (वेब वार्ता)। यूएस कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार को कहा कि उसे एक दुर्घटनाग्रस्त विमान मिला है, जिसका विवरण गुरुवार को अलास्का के पश्चिमी तट से लापता हुए विमान से मेल खा रहा है, जिसमें 10 लोग सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त विमान पश्चिमी अलास्का के शहर नोम से लगभग 54 किमी दक्षिण पूर्व में पाया गया।

यूएस कोस्ट गार्ड ने बताया कि विमान में सवार सभी 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान के मलबे को खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच घंटों चले तलाशी अभियान के बाद खोजा गया।

अलास्का सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन विमान के गुरुवार दोपहर लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। यूएस कोस्ट गार्ड ने पुष्टि की कि एक पायलट सहित 10 यात्री सवार थे, जो अलास्का के पश्चिमी में स्थित उनालाक्लीट से नोम जा रहा था।

नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे (1800 जीएमटी) बताया कि विमान पर सवार सभी लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया था। अलास्का स्टेट ट्रूपर लेफ्टिनेंट बेन एंड्रेस ने बताया कि नियमित रूप से निर्धारित कम्यूटर फ्लाइट में सवार सभी यात्री वयस्क थे।

लाइव फ़्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार24 के अनुसार, विमान की अंतिम स्थिति उनालाक्लीट से प्रस्थान के 38 मिनट बाद पानी के ऊपर थी। दोनों स्थानों के बीच उड़ान में प्रायः एक घंटे से भी कम समय लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles