राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया की थाना खामपार साइबर सेल की प्रभावी...

देवरिया की थाना खामपार साइबर सेल की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹15,000/- की धनराशि कराई वापस

देवरिया 13 नवंबर। देवरिया जिले में साइबर सेल थाना खामपार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित की धनराशि कराई गई वापस, पीड़ित ने देवरिया पुलिस का जताया आभार।
पुलिस के अनुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों की धनराशि वापस कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खामपार की साइबर सेल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को ₹15,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
जनपद देवरिया के थाना खामपार क्षेत्र निवासी उज्ज्वल गौड़ ने साइबर ठगी के संबंध में 30 अगस्त को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी‌ जिसका ACK No.-33108260225623 है।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर सेल थाना खामपार ने तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर साइबर सेल की सतर्कता एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित को ₹15,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं साइबर सेल थाना खामपार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।इस सराहनीय कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलराम सिंह, थाना खामपार,साइबर प्रभारी प्रियांशु कुमार दूबे, थाना खामपार, कांस्टेबल दीपक कुमार, थाना खामपार,महिला कांस्टेबल मंगेशलता, थाना खामपार, जनपद देवरिया शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -