नई दिल्ली, 13 नवंबर (वेब वार्ता)। भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी सूरज चंद ने दूसरे दौर में बेंजामिन रैटक्लिफ को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर क्लासिक के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
छठी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने इस पीएसए चैलेंजर प्रतियोगिता में अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को 11-6, 11-4, 11-4 से हराया। सूरज अगस्त में विश्व विश्वविद्यालय चैंपियन बने थे।
सूरज का सामना अब मलेशिया के विश्व में 60वें नंबर के खिलाड़ी संजय जीवा से होगा, जिन्होंने दूसरे दौर में ओम सेमवाल को 11-9, 11-9, 11-8 से हराया था।
महिला वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी खन्ना, सान्या वत्स और रथिका सीलन दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।




