राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया में एक युवक की अज्ञात वाहन की...

देवरिया में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

देवरिया 12 नवंबर। देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार सुबह युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरन गांव निवासी सुमित यादव (24) पुत्र सुरेश यादव बुधवार को रात करीब आठ बजे दो दोस्तों के साथ बाइक से बीरपुर मिश्र चौराहे पर गया था। वहां से वह घर नहीं लौटा, जबकि उसके दोनों दोस्त अपने घर चले गए। सुमित यादव रात करीब एक बजे महुंई-भलुअनी मार्ग पर रार बड़ी गांव के समीप वह सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। इसकी जानकारी किसी राहगीर ने परिजनों को दी।परिजन घायल अवस्था में उसे घर ले गए और इसकी सूचना खुखुंदू पुलिस को दी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में खुखुंदू थाना प्रभारी निरीक्षक बीबी राजभर ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -