राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सुनीं...

हरदोई में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सुनीं 66 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

लक्ष्मीकान्त पाठक
हरदोई (वेबवार्ता)। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायतों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -