राज्यउत्तर प्रदेशहरदोई के छात्र-छात्राओं को 15 नवंबर को मिलेगा...

हरदोई के छात्र-छात्राओं को 15 नवंबर को मिलेगा टैबलेट, लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण, डीएम ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

लक्ष्मीकान्त पाठक

हरदोई (वेबवार्ता)। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 15 नवंबर को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम में हरदोई के छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने स्वामी विवेकानन्द सभागार में संबंधित अधिकारियों एवं शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद से कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इसके लिए नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए संबंधित विभागों और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। डिजीशक्ति पोर्टल के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर टैबलेट वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के लखनऊ आवागमन के लिए आवश्यकता के अनुसार बसों की व्यवस्था करने तथा प्रत्येक बस में नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों की सहायता के लिए सरकारी कर्मचारियों को भी साथ भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी छात्र-छात्राओं को 15 नवंबर को समय से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचाया जाए और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने छात्र-छात्राओं एवं उनके साथ जाने वाले अधिकारियों के लिए जलपान सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी को टैबलेट प्राप्त करते समय फोटो सुरक्षित रखी जाए और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डिजीशक्ति मोबाइल ऐप पर अपलोड कराई जाए। लाभार्थियों की संख्या अधिक होने पर सामूहिक फोटो भी संरक्षित की जाएं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -