राज्यउत्तर प्रदेशकुशीनगर में गौतस्करो और पुलिस मुठभेड़ में एक...

कुशीनगर में गौतस्करो और पुलिस मुठभेड़ में एक को लगी गोली एक और धराया

कुशीनगर 2 नवंबर।कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के धर्मसमधा मंदिर के पास पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर सदरे आलम घायल हो गया। जबकि उसके साथी अली खान को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गोवंश का एक बछड़ा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, दो नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे धर्मसमधा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बोलेरो को रोकने का प्रयास पुलिस ने किया । इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सदरे आलम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी रामकोला अस्पताल भेजा गया।पकड़े गए सदरे आलम के खिलाफ करीब 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से गोतस्करी कर रहे थे। पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद उन्होंने तस्करी का तरीका बदल दिया था। बोलेरो की बीच वाली और पीछे की सीट हटाकर उसमें गोवंशीय पशुओं को लादकर ले जाते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।
कार्रवाई में स्वाट प्रभारी दीपक सिंह, पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी और रामकोला थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -