तुलसीपुर / बलरामपुर।
कमर खान
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद पर प्रशांत सिंह अटल के निर्वाचित होने पर तहसील तुलसीपुर के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी शानदार जीत पर अधिवक्ता दिनेश सिंह, शाह आलम खान, मोहम्मद आरिफ खान, सुजीत प्रताप सिंह, सरदार बहादुर सिंह, सहित अन्य अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रशांत सिंह अटल को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशांत सिंह अटल की जीत अधिवक्ता समाज के लिए खुशी और गौरव का विषय है। उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों की मजबूती से पैरवी होगी।
सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह अधिवक्ता समाज की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे ।
प्रशांत सिंह अटल के बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर तहसील तुलसीपुर के अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी ।

- Advertisement -



