राज्यउत्तर प्रदेशस्लग- आरटीओ कार्यालय में आयोजित हुआ “परिवहन मेला”

स्लग- आरटीओ कार्यालय में आयोजित हुआ “परिवहन मेला”

– आवेदको के लिए लगाए गए सुविधा काउण्टर
-बाकए टैक्स की पेनाल्टी पर 50 से लेकर 75 फीसदी तक दी गई छूट

*हरी शंकर शर्मा
कानपुर ब्यूरो
वेबवार्ता न्यूज एजेंसी*

WhatsApp Image 2026 10 31 at 1.29.57 PM 2

एंकर – ​कानपुर संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय में शासन के निर्देशों के क्रम में एक दिवसीय “परिवहन मेले” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कल्याणपुर विधायिका श्रीमती नीलिमा कटियार, कानपुर मंडल आरटीओ (प्रशासन) राकेन्द्र कुमार सिंह और एआरटीओ (प्रशासन) कहकशां खातून ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य बकायेदारों को राहत देना और लाइसेंस संबंधी कार्यों को गति प्रदान करना है। मेले में विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। ​उन्होंने घोषणा की कि परिवहन मेले में आने वाले बकायेदार अपना बकाया जमा कर टैक्स की पेनाल्टी में 50 से 75 फीसदी तक की भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं।

WhatsApp Image 2026 10 31 at 1.29.57 PM

वीओ- ​कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं कल्याणपुर विधायिका नीलिमा कटियार ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है। वाहन भी एक मशीन की तरह है, जिसे पूरी सतर्कता और नियंत्रित तरीके से चलाना चाहिए। नियमों का पालन करके ही हम खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायिका नीलिमा कटियार, आरटीओ प्रशासन कहकशां खातून, पीटीओ दीपक सिंह, महेश वर्मा व आरआई संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखा कर प्रचार वाहन को रवाना किया।

बाइट- नीलिमा कटियार, भाजपा विधायक कल्याणपुर विधानसभा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -