राज्यउत्तर प्रदेश‎01 नवंबर को हरदोई के विक्टोरिया हॉल में...

‎01 नवंबर को हरदोई के विक्टोरिया हॉल में होगा मेगा शिविर का आयोजन

‎लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
हरदोई।‎सिविल जज सीनियर डिवीजन/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी ने बताया कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को विक्टोरिया हॉल, हरदोई में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करके जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
‎
‎अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है शिविर का उद्देश्य
‎उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ने बताया कि शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
‎
‎शिविर में लगाए जाएंगे विभिन्न विभागों के स्टाल
‎शिविर में राजस्व, श्रम, पंचायतीराज, विकास, आवास एवं नगर विकास, डूडा, आइटीआइ, पुलिस, कृषि, बैंकिंग, युवा कल्याण, समाज कल्याण, कौशल विकास, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से आमजनमानस को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में अवगत कराया जाएगा तथा पात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार  योजनाओं से लाभान्वित भी कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -