राज्यउत्तर प्रदेशदेवरिया जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के...

देवरिया जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 160 परीक्षा केंद्र बने

देवरिया 27 अक्टूबर । देवरिया जिले में यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केदो की अंतिम सूची सोमवार की देर शाम जारी हो गई। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 160 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
सूची में जिले के राजकीय, वित्तीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। केंद्रवार परीक्षार्थियों का आवंटन अलग-अलग है। कुछ केंद्रों पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है, जबकि अन्य केंद्रों पर इनकी संख्या इससे कम है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र आवंटन की यह अंतरिम सूची है। इस सूची के संबंध में आपत्तियों को 28 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिया जा सकता है। आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति विचार करते हुए परीक्षा केदो की संशोधित सूची यूपी बोर्ड को भेजेगा। यूपी बोर्ड द्वारा इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद नई सूची का प्रकाशन वेबसाइट पर होगा।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया की यूपी बोर्ड ने परीक्षा केदो की सूची जारी कर दी है। इस पर 28 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियां स्वीकार की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -