राष्ट्रीय4 राज्य, 28 MLC सीट... यूपी-बिहार, महाराष्ट्र और...

4 राज्य, 28 MLC सीट… यूपी-बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में काउंटिंग जारी; कौन आगे-कौन पीछे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधान परिषद की 28 सीटों पर शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। आज मंगलवार, 27 अक्टूबर को MLC की इन सीटों पर चुनावी नतीजे सामने आने हैं। फिलहाल चारों राज्यों में काउंटिंग जारी है।

MLC Election Result 2026 3 1793087122681

उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र 5 MLC सीटों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

MLC चुनाव में कौन आगे, कौन पीछे?

बिहार विधान परिषद चुनाव का पहला रुझान सामने आया है। पहले राउंड की गिनती के बाद तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

वहीं, हाईप्रोफाइल पटना स्नातक सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह तीसरे स्थान पर हैं।

उत्तर प्रदेश MLC चुनावों की बात करें तो आगरा में एमएलसी शिक्षक चुनाव के पहले चरण की गणना का कार्य पूरा हो गया है। पहले चरण में सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। बाकी सीटों के रझान नहीं आए हैं।

अनंत सिंह के घर जश्न, पटना में हंगामा

MLC चुनाव की मतगणना के बीच अनंत सिंह के समर्थकों ने अभी से मिठाइयां बांटना शुरू कर दी हैं। अनंत सिंह के समर्थक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार की हार से खुश हैं। उनका कहना है JDU ने उनके नेता को बाहर करके बहुत बड़ी गलती की है।

गौरतलब है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह के समर्थन में जदयू के खिलाफ बगावत का रुख अपनाया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

पटना में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा चल रहा है। एक कर्मचारी जैसे ही मतगणना केंद्र के अंदर से फाइलें लेकर बाहर आया, तब लोगों ने उसे घेर लिया और हाथ में से फाइलें लेकर खोल दीं। इस दौरान लोगों ने फर्जी वोट के नारे लगाए। ये किस तरह की फाइलें हैं, इनमें क्या दर्ज है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर गिनती जारी

उत्तर प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मतगणना जारी है। बरेली में मतपेटियां खुल गई हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झांसी में भी काउंटिंग जारी है।

वाराणसी में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रक्रिया चल रही है। आगरा में एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के दौरान भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -