खेलकरण और दिग्विजय मुंबई ओपन आईटीएफ के सेमीफाइनल...

करण और दिग्विजय मुंबई ओपन आईटीएफ के सेमीफाइनल में

मुंबई, 24 अक्टूबर (वेब वार्ता)। भारत के तीसरे वरीय करण सिंह और चौथे वरीय दिग्विजय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां मुंबई ओपन आईटीएफ पुरुष एम25 टेनिस चैंपियनशिप के एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

करण ने सातवें वरीय सिद्धार्थ रावत के मैच से हटने के बाद अंतिम चार में प्रवेश किया। उस समय करण 4-3 से आगे थे।

दिग्विजय ने जापान के रयुकी मात्सुदा को 6-2, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं महाराष्ट्र के अर्णव पापरकर के 2-2 के स्कोर पर मैच से हटने के कारण चिराग दुहान भी अगले दौर में पहुंच गए।

अमेरिका के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में दूसरे वरीय गैरेट जॉन्स ने छठे वरीय समीर बनर्जी के 7-6, 3-1 से पिछड़ने के बाद मैच छोड़ने पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

युगल स्पर्धा में भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी एसडी प्रज्वल देव और नितिन कुमार सिन्हा ने थाईलैंड के थानापेट चांटा और पवित सोर्नलक्सप को 6-1, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आदिल कल्याणपुर और शशिकुमार मुकुंद की भारत की तीसरी वरीय जोड़ी ने भी युगल फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने हमवतन दिग्विजय और जगमीत सिंह को 6-2, 6-3 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -