लक्ष्मीकान्त पाठक। वेबवार्ता
कछौना (हरदोई): ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना पर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संविलियन विद्यालय गौरी फखरुद्दीन की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कछौना का नाम रोशन किया। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर जूनियर स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी कछौना के.के. त्रिपाठी व अधिशाषी अधिकारी प्रियांशी दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इसके विकास खण्ड कछौना के परिषदीय विद्यालयों के जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें खेलकूद कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, चक्का फेंक, दौड़ 50 मी०, 100 मी०, 200 मी०, ऊँची कूद, लम्बी कूद, मानचित्रण आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालक बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। कबड्डी में कलौली की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया। संविलियन विद्यालय गौरी फखरुद्दीन के बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, पी०टी०आई० श्रवण कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ लिपिक जे.बी. सिंह मौजूद रहे।
कछौना में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, गौरी फखरुद्दीन और कलौली की टीमें रहीं अव्वल

- Advertisement -



