राज्यहरियाणाबिजली कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो ने दिया...

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को इनेलो ने दिया समर्थन, निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

लड़ेगी पार्टी
सोनीपत (राजेश आहूजा) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने सोनीपत की इंदिरा कॉलोनी स्थित बिजली घर पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि इनेलो पार्टी बिजली कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सरकारी बिजली व्यवस्था को निजी कंपनियों के हवाले करने की किसी भी कोशिश का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
कुणाल गहलावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने का फैसला प्रदेश की सार्वजनिक बिजली व्यवस्था, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा और आम जनता के हितों के लिए गंभीर खतरा है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब सरकारी बिजली निगमों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जनता का हजारों करोड़ रुपये का पैसा लगा है, तो फिर उसी व्यवस्था को कमजोर करके निजी कंपनियों के लिए रास्ता क्यों तैयार किया जा रहा है?
उन्होंने कहा कि बिजली वितरण व्यवस्था केवल मुनाफा कमाने का साधन नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक, किसान, मजदूर, दुकानदार और ग्रामीण परिवार की बुनियादी जरूरत है। यदि मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को निजी कंपनियों के हवाले कर दिया गया, तो सरकारी बिजली निगमों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा और इसका खामियाजा अंततः आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
इस मौके पर प्रदेश की सचिव सुरेश त्यागी, शहरी जिला अध्यक्ष सतपाल गोयल, वरिष्ठ नेता सत्यवीर आर्य, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, हलका प्रधान बिट्टू मास्टर, राई हलका अध्यक्ष प्रदीप दहिया, जोगेंद्र प्रजापती, इशू दहिया, प्रमोद मोदी, भूपेंद्र राठी, अनिल डबरपुर, फुलकुमार चौहान, आदि नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -