मुरादाबाद। भारतीय संपादक प्रेस क्लब ने हापुड़ के पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन भेजा गया है।
ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकार नसीम अहमद दीपावली पर विज्ञापन के सिलसिले में हापुड़ की जरोठी रोड स्थित एक फ्लोर मिल पर गए थे। आरोप है कि वहां विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
संगठन ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पात्र पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ देने और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निःशुल्क शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
पत्रकार नसीम अहमद के हत्यारों को फांसी देने की मांग

- Advertisement -



