राज्यहरियाणाटाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 2 युवतियों संग...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 2 युवतियों संग सोनीपत के 4 युवक काबू

सोनीपत (राजेश आहूजा) मुम्बई में हुए फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फुटबाल खेल कर लौट रहे फायरिंग के मामले में अब तक 2 युवतियों संग 3 युवकों को काबू किया गया है। पुलिस ने सोनीपत जिले के रेहान, कुणाल, सुमित, समीर व उत्तर प्रदेश की राधा, बबीता को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार हैं। जाँच में ये भी सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के लिए पिस्टल और 20 कारतूस हथियारों का इंतजाम अमृतसर से किया गया था। बाद में ये हथियार राधा और बबीता के जरिए तीनों शूटरों तक पहुंचाए गये थे। बाद में राधा और बबीता दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस इस घटनाक्रम को फायरिंग के बाद आरोपियों की आवाजाही और उनके नेटवर्क से जोड़कर जांच रही है।
सोनीपत से बरोदा गांव के अंकित को मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। आरोपी अंकित का नाम फायरिंग की साजिश, रेकी और पैसों के लेनदेन में सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसका सीधा संपर्क ऑडियो जारी करने वाले व हमले की जिम्मेवारी लेने वाले अनिल पंडित से था।
जांच के अनुसार पुलिस की मानें तो 18 अक्टूबर को फायरिंग के बाद शूटरों को मुंबई से निकालने की जिम्मेदारी भी कुणाल को मिली थी। उसे एक ऐप के जरिए अनिल पंडित से निर्देश मिल रहे थे। मंगलवार रात दिल्ली से हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। ऐप के जरिए अनिल पंडित से संपर्क दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुणाल की मुलाकात सोनीपत के हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच ऐप के जरिए बातचीत होने लगी। पुलिस को आशंका है कि अनिल पंडित विदेश में बैठकर भारत में अपने गुर्गों को निर्देश दे रहा था। उसके कहने पर ही कुणाल ने हथियार जुटाने और उन्हें मुंबई तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
पुलिस के अनुसार कुणाल की करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। जांच में सामने आया कि कुणाल ने राधा को अपनी गतिविधियों के बारे में बता दिया था और बाद में हथियार देकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया। पुलिस इस जांच में भी जुटी है कि हथियार कहाँ से और किससे खरीदे गये थे। साथ ही दोनों युवतियों को हथियार ले जाने के लिए किस तरह तैयार किया गया था। गत 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और उन्हें ट्रेन में बैठा दिया। यात्रा के दौरान कुणाल ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में रहा और दोनों युवतियों को निर्देश देता रहा। मुंबई में दादर स्टेशन पर उतरी, होटल में ठहरी। उसी दिन सुबह एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया। जांच में इस बैग में रखे हथियार को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि जो नाबालिग लड़का बैग लेकर गया, वह हरियाणा के सोनीपत का वही लड़का है जिसे कोटा से अरेस्ट किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया गया। पुलिस चारों को लिंक खंगाल रही है। साथ ही पता कर रही है कि ये चारों करते क्या है, इनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने अदालत में चारों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी जिस पर मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया। अब जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -