राज्यउत्तर प्रदेशमेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर को मिली...

मेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर को मिली स्वीकृति

कानपुर। जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज, कानपुर को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। फार्माकोलॉजी विभाग में मटेरियोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (एमवीपीआई) के अंतर्गत नेशनल कोऑर्डिनेटिंग सेंटर, इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (एनसीसी एंड आईपीसी ), भारत सरकार द्वारा मेडिकल डिवाइस एडवर्स इवेंट मॉनिटरिंग सेंटर (एमडीएमसी) की स्वीकृति प्रदान की गई। यह उपलब्धि चिकित्सा उपकरणों के उपयोग से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं की पहचान, निगरानी एवं रिपोर्टिंग को व्यवस्थित बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में रोगी सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फार्माकोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ धरमदेव ने बताया कि फार्माकोलॉजी विभाग में मटेरियोविजिलेंस प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं रिपोर्टिंग फॉर्म भरने की प्रक्रिया विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें, चिकित्सा उपकरणों के उपयोग से होने वाली संभावित प्रतिकूल घटनाओं की पहचान, उनके दस्तावेजीकरण, रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा संबंधित फॉर्म को सही तरीके से भरने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही चिकित्सा उपकरण जैसे थर्मामीटर, बीपी मशीन, सिरिंज, इन्फ्यूजन पंप, पेसमेकर, प्रत्यारोपण योग्य उपकरण, वेंटिलेटर, कॉपर-टी तथा प्रयोगशाला में रोगों की जाँच के लिए उपयोग किए जाने वाले इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (आईवीडी) उपकरण इत्यादि शामिल हैं। कार्यशाला में एमबीबीएस के छात्र छात्राएं, जूनियर रेजिडेंट्स तथा विभागाध्यक्ष सहित विभाग के समस्त संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -