राज्यहरियाणाभिगान में 40 लाख की लागत से बनेगा...

भिगान में 40 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक पशु अस्पताल, 7 गांवों के पशुपालकों को मिलेगा फायदा

गन्नौर (राजेश आहूजा) गांव भिगान में पशु अस्पताल की पुरानी और जर्जर बिल्डिंग की जगह अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने करीब 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। अस्पताल बनने से भिगान के अलावा राजपुर, कामी, धतूरी, ललहेड़ी कलां, ललहेड़ी खुर्द और लड़सौली के पशुपालकों को भी राहत मिलेगी। अभी पशुओं के इलाज के लिए दूरदराज जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।

विधायक ने बताया कि पशु अस्पताल पहले दो कमरों में संचालित हो रहा था। भवन कंडम होने के कारण अब उसी परिसर में नया चिकित्सालय बनाया जाएगा। इसमें ओपीडी, डिस्पेंसरी, लैब, स्टोर, डॉक्टर रूम और टॉयलेट की व्यवस्था होगी। अस्पताल में पशुओं के उपचार के साथ टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशु रोगों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे पशुपालकों को छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और पशु अस्पताल की पुरानी मांग पूरी करने पर आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनहित से जुड़ी अन्य समस्याएं भी उनके सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल, जेई नवनीत, जेई कपिल, पूर्व सरपंच राजी प्रधान, बंटी, रोबिन, भूप सिंह और नान्हा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -