राज्यउत्तर प्रदेशजनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ...

जनमानस को दिया जायेगा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ – आईएमए अध्यक्ष

कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) की कानपुर शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ अमित सिंह गौड़ व सचिव डॉ दीपक श्रीवास्तव ने पदभार संभालने के बाद स्थानीय मीडिया से रुबरु हुये और ‘स्वास्थ्य संवाद’ के माध्यम से अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। कहा कि झोला छाप के खिलाफ अभियान चलाकर जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी। साथ आईएमए के सदस्यों के लिये भी बेहतर कार्य संपादित किये जायेंगे। डॉ अमित सिंह गौड़ व डा दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि आईएमए चौरिटेबल स्पेशियलिटी ओपीडी सोमवार से शनिवार तक शाम चार से छह बजे तक आम जनता के लिये होगी, जहां विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवायें आम जनमानस को प्रदान करेंगे।
आपको बता दे कि दो वर्ष पूर्व डॉ अमित सिंह गौड आईएमए के सचिव बने थे, तो उन्होंने चिकित्सको एवं भवन निर्माण में अपना सराहनीय योगदान दिया था। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हांलकि इस वर्ष डॉ अमित सिंह गौड के आईएमए के अध्यक्ष मनोनीत होने से जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -