राज्यउत्तर प्रदेशसीईसी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

सीईसी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

मुरादाबाद (वेब वार्ता)
मुख्य चुनाव आयुक्त के त्यागपत्र की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के साथ-साथ समाज के अनेक वर्ग भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग कर रहे हैं
इसी क्रम में राष्ट्रीय उज्जवल क्रांति पार्टी के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को पेश किया जिसमें कहा गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता पारदर्शिता एवं संवैधानिक दायित्वों के पालन के संबंध में सवाल खड़े हो रहे हैं बड़े पैमाने पर धरने प्रदर्शन किये जा रहे हैं कहा गया कि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है जहां स्वतंत्र निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है भारत निर्वाचन आयोग का दायित्व है कि वह संविधान एवं लागू निर्वाचन कानून के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करें तथा सभी राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन में भाग लेने वाले पक्षों के साथ समान एवं निष्पक्ष व्यवहार किया जाए
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई गई है कि शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता गण एवं आम छात्र जनता को डिटेन करना एवं स्वतंत्र पत्रकारो को डिटेन करना लोकतंत्र की हत्या करना है जिसमें दिल्ली पुलिस के विरुद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शिकायतों की जांच कराई जाए एवं निर्वाचन संबंधी निर्णय शिकायतों के निस्तारण तथा लागू नियमों के पालन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय यादव एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार एडवोकेट प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ नौशी एडवोकेट सुरेश सिंह एडवोकेट रमेश कुमार मोहम्मद अनीस नासिर हुसैन एवं राम सिंह एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -
- Advertisement -